Saturday, September 5, 2026

NIT से करें मुफ्त में पढ़ाई, इन छात्रों की 100% फीस माफ, गरीबी नहीं बनेगी इंजीनियरिंग की राह में रोड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जमशेदपुर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. देशभर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रों को ट्यूशन फीस में भारी छूट देने का फैसला लिया है. इस फैसले का सीधा लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय कम है. खास बात यह है कि यह राहत 66% से लेकर 100% तक हो सकती है, जो छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

इस योजना का फायदा 2023, 2024 और 2025 बैच के उन छात्रों को मिलेगा जो सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी से आते हैं. सरकार और संस्थान का यह कदम खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

आय के आधार पर मिलेगी छूट

इस योजना में फीस माफी पूरी तरह परिवार की सालाना आय पर निर्भर करेगी. यदि किसी छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, तो उसे 100% ट्यूशन फीस माफ कर दी जाएगी. वहीं, जिन परिवारों की आय 1 लाख से 5 लाख रुपये के बीच है, उन्हें 66% तक की फीस मिलेगी. इस तरह आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए पढ़ाई का रास्ता काफी आसान हो जाएगा.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को समय पर आवेदन करना जरूरी है. इसके लिए जरूरी तारीखें इस प्रकार हैं.

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मई 2026. हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 12 मई 2026.

छात्रों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, तभी वे इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.

कैसे करें आवेदन?

छात्रों को सबसे पहले गूगल फॉर्म के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी संबंधित संस्थान में जमा करनी होगी.

<छात्रों के लिए सुनहरा मौका

NIT का यह फैसला उन हजारों छात्रों के लिए उम्मीद की किरण है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस करते हैं. अब ऐसे छात्र बिना फीस की चिंता किए अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं. यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम है, जो न केवल छात्रों को आर्थिक राहत देगा, बल्कि देश में शिक्षा के स्तर को भी मजबूत बनाएगा.

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.