Friday, September 4, 2026

परिणाम देख छात्र हुए खुश जैन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम को उद्दघोषणा ‘दिवस के रूप में मनाया गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर में स्थित जैन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम को उद्दघोषणा दिवस के रूप में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रो. शिवेंद्र कश्यप पूर्व डीन, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर तथा प्रधानाचार्या श्रीमती रीना भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

परिणाम देख छात्र हुए खुश जैन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम को उद्दघोषणा ‘दिवस के रूप में मनाया गया

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रो. शिवेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहने और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

परिणाम देख छात्र हुए खुश जैन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम को उद्दघोषणा ‘दिवस के रूप में मनाया गया

इसके पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती रीना भारद्वाज ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति और परीक्षा परिणामों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

परिणाम देख छात्र हुए खुश जैन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम को उद्दघोषणा ‘दिवस के रूप में मनाया गया

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शत् प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही वार्षिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा साइंस एग्जीबिशन और आर्ट एग्जीबिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित होने पर छात्रों ने अपनी क्षमता को पहचाना और अपनी उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की। इससे उनमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा भी जागृत हुई।

अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई और कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.