Saturday, September 5, 2026

घर से नाराज होकर निकली छात्रा की झील में मिली लाश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। परिजनों की डांट से नाराज हो घर से निकली छात्रा का शव पुलिस ने बृहस्पतिवार को नैनीताल झील से बरामद किया। बताया जा रहा है कि सुबह छात्रा नाराज होकर कहीं चली गयी थी। बाद में जब वो काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत छात्रा की तलाश शुरू की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान छात्रा अंजलि ठंडी सड़क की ओर जाती दिखाई दी। इसके आधार पर ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर में समर हाउस के पास झील किनारे किशोरी की चप्पल मिली। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम ने झील में सर्च अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान के बाद झील में कांटा डाल शव बरामद किया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

इधर, कोतवाली मल्लीताल कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मल्लीताल अरविन्द आश्रम के पास रहने वाली 14 वर्षीय अंजलि पुत्री संजीत आर्य गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गुस्सा होकर परिजनों को बिन बताए कहीं चली गई। देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.