Friday, November 14, 2025

थराली और बागेश्वर सीमा पर महसूस किया गया भूकंप का तेज झटका

Share

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के थराली सहित बागेश्वर की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में दोपहर बाद 2:42 पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। हालांकि यह झटका बहुत कम समय के लिए था। भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था। ग्वालदम में इसका अधिक तेज झटका महसूस किया गया।

 

Read more

Local News

Translate »