Saturday, September 5, 2026

दीपावली से पहले उत्तराखंड के आठ शहरों में प्रदूषण की सख्त निगरानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने दीपावली के दृष्टिगत राज्य के आठ प्रमुख शहरों में हवा और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी शुरू करने की तैयारी कर ली है। यह अभियान 13 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और 15 दिनों तक चलेगा।

पीसीबी के अनुसार, इस वर्ष देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में हवा की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी।

मुख्य निगरानी स्थल:

देहरादून: घंटाघर और नेहरू कॉलोनी

ऋषिकेश: नगर निगम परिसर

टिहरी: डीएम कार्यालय और नगर पालिका परिषद परिसर

हरिद्वार: ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज

काशीपुर: एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल

रुद्रपुर: नगर निगम परिसर

हल्द्वानी: जल संस्थान कार्यालय

नैनीताल: नगर पालिका क्षेत्र

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.