Saturday, September 5, 2026

एसटीएफ ओर वन विभाग की टीम ने 02 भालू की पित्त के साथ 01 अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही- वन प्रभाग पिथौरागढ़ व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम को साथ लेकर पिथौरागढ़ में 02 भालू की पित्त के साथ 01 अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार।।

जनपद पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़ फारेस्ट रेंज से की गयी वन्यजीव तस्कर की गिरफ्तारी, बरामद पित्त 1-2 वर्ष पुरानी होने की सम्भावना।।

एसटीएफ व वन प्रभाग की टीमें कर रही विस्तृत पूछताछ , नेपाल के बैतड़ी जिले का रहने वाला है शातिर तस्कर ,कई और लोगों के भी अपराध में शामिल होने की आशंका।।

राज्य में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को निर्देशित किया गया था| इसी क्रम में सीओ एसटीएफ श्री आर0बी0चमोला के निर्देशन में गठित एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा पिथौरागढ़ वन प्रभाग व WCCB को साथ लेकर एक ऑप्रेशन में आज पिथौरागढ़ फोरेस्ट रेंज स्थित शिलोनी अड़किनी तिराहे के पास से एक वन्यजीव तस्कर शेरी राम पुत्र झुपरी राम निवासी ग्राम रोड़ी देवल, विजुल जिला बेतड़ी अंचल महाकाली ,नेपाल को 02 भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही।

*एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ द्वारा आज जनपद पिथौरागढ़ में वन प्रभाग पिथौरागढ़ व WCCB को साथ लेकर वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। जिसमें 02 भालू की पित्त के साथ एक शातिर अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वन्यजीव तस्करों का लम्बे समय से नेपाल से भारत में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था जिसपर एसटीएफ की 01टीम को गोपनीय रुप से इसपर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया था, आज जब ये तस्कर माल को बेचने के लिए भारत आया तो इसे टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभी आगे डिटेल इण्टेरोगेशन के बाद स्पष्ट हो पायेगा, कि भालुओं की पोचिंग कब कहाँ किस जंगल में किस तरह की गयी है, भालू को जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध वनप्रभाग पिथौरागढ़ फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1.शेरी राम पुत्र झुपरी राम निवासी ग्राम रोड़ी देवल, विजुल जिला बेतड़ी अंचल महाकाली नेपाल उम्र 65 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

02 भालू की पित्त ।

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीमः-

1. निरीक्षक एम0पी0 सिंह

2. अ0उ0नि0 प्रकाश भगत

3. मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि

4. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार

5. आरक्षी दीपक भट्ट

6. मु0आरक्षी चालक संजय कुमार

पिथौरागढ़ वन प्रभाग टीमः-

1. कैलाश चन्द्र वन दरोगा- वन प्रभाग पिथौरागढ़

2. मनोज ज्याला वन आरक्षी

3. किरन नगरकोटि म0 वन आरक्षी

4. निरजंन कन्याल वन आरक्षी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.