Friday, January 16, 2026

उत्तराखण्ड में भाजपा के सभी सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणियों का हुआ ऐलान

Share

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ी घोषणा करते हुए पार्टी के सभी सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भर से पदाधिकारियों को इन टीमों में शामिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस गौड़ ने भी अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि भाजपा ने करीब दो महीने पहले सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे, जिसके बाद से उनके संगठन विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन इन नियुक्तियों को बेहद अहम मान रहा है।

भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

 

Read more

Local News

Translate »