Friday, September 4, 2026

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की मन की बात को सुना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आज मन की बात के 126 वें संस्करण का प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति ,धर्म ,स्वदेशी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की जिसको सभी ने सुना और देखा। वार्ड नंबर 4 बूथ संख्या 107 मुखर्जी नगर ट्रांजिट कैंप में दिलीप अधिकारी के निवास पर भी मन की बात कार्यक्रम को सभी ने सुना।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश ऐसे संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि जिस प्रकार से मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश की उपलब्धियां को बताकर एक आम व्यक्ति से सीधा संवाद करते हैं वह हर व्यक्ति के दिल को छू जाता है। पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह और भारत रत्न लता मंगेशकर के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लता दीदी भारतीय संस्कृति और संगीत की मिसाल थी। उन्होंने जो देशभक्ति के गीत गए उसे पूरा देश प्रेरित हुआ। लता जी वीर सावरकर से प्रभावित थी। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के एक गीत ज्योति कलश छलके का जिक्र भी किया। और कहा कि यह प्रतिवर्ष उन्हें रक्षाबंधन पर राखी भेजती थी। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह बेहद संवेदनशील थे और वीरता तथा साहस का पर्याय थे। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्र पर शुभकामनाएं देते हुए कहा यह नारी शक्ति की उपासना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिन्ना और रूपा ने सागर परिक्रमा कर इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी ने भारतीय पर्व और त्योहार के बारे में बताया। यह भारतीय संस्कृति को जीवंत करते हैं और छठ पूजा आज पूरे विश्व में धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ सेवक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा जिसकी यात्रा अभूतपूर्व है। 1925 में डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना की थी जो सदैव राष्ट्र प्रथम के साथ राष्ट्र सेवा के कार्य करता है। पीएम मोदी ने असम के गायक भूपेन हजारिका और जुबीन गर्ग को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इसके अलावा मोदी ने अन्य भी कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सविता अधिकारी, कृष्ण पद विश्वास, दीपक कीर्तनीया, सुरेश कुशवाहा, प्रदीप शाह, अजय गंगवार, राज चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.