Friday, September 4, 2026

एसएसपी मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन: धर्मांतरण पर किया कड़ा प्रहार, बहुचर्चित भीमताल मामला: फरार मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY सलाखों के पीछे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद नैनीताल में विगत दिनों चर्चाओं में रहे बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी *मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY* को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में *मुकदमा अपराध संख्या 0017/2026 धारा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 , भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2020 की धारा 115, 319, 69* के अंतर्गत थाना मल्लीताल में दिनांक 29/04/2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी *मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY*, निवासी कुँआताल, भीमताल, *अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क* करता था। फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से वह पहले विश्वास कायम करता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।

आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित करने के बाद आरोपी ने वादी से करीब *17 लाख रुपये* विभिन्न उपकरणों जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद विवाह का झांसा देकर अपनी धार्मिक पहचान छिपाई गई और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

मामले में अन्य पीड़िताओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायतें सामने आने से प्रकरण और गंभीर हो गया, जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मा0 न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई।*

आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली, किन्तु उसे किसी प्रकार की राहत प्राप्त नहीं हुई।

एसएसपी द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम भीमताल पुलिस, SIT, एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा एसपी क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जाती रही। *सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज फरार आरोपी मो0 यूनुस उर्फ AMDY को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।*

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे *14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।*

✅ *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट संदेश-*

जनपद में धर्मांतरण का खेल अवैध कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में *जीरो टॉलरेंस नीति* के तहत त्वरित एवं सख्त क कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

*पुलिस टीम-*

 

1. श्रीमती अंजना नेगी

क्षेत्राधिकारी भवाली (टीम प्रभारी)

2. श्री राजेश कुमार यादव

प्रभारी निरीक्षक, भीमताल

3. श्री प्रकाश सिंह मेहरा

प्रभारी निरीक्षक भवाली

4. श्री विजय नेगी

थानाध्यक्ष बेतालघाट

5. उ0नि0 मनोज नयाल

थानाध्यक्ष तल्लीताल

6. उ0नि0 मोहन सोन

थाना खनस्यू

7. उ0नि0 महेन्द्र राज

कोतवाली भवाली

8- म0उ0नि0 सुनीता कुमार प्रभारी महिला समाधान केंद्र नैनीताल

9- म0उ0नि0 आशा बिष्ट थाना तल्लीताल

10. कानि0 हरीश बिष्ट

कोतवाली भवाली

11. कानि0 विरेंद्र गोले कोतवाली भीमताल

12. कानि0 प्रकाश चन्द

कोतवाली भीमताल

13. कानि0 राहुल राणा

कोतवाली भीमताल

14. कानि0 ललित आगरी

कोतवाली भीमताल

15. हे0कानि0 कुन्दन कनैत

एसओजी

16. कानि0 अरविन्द पिष्ट

एसओजी

17. कानि0 भूपेन्द्र जेठा

एसओजी

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.