Friday, September 4, 2026

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — छात्रसंघ नामांकन फायरिंग प्रकरण का खुलासा , तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने छात्रसंघ नामांकन के दौरान हुई फायरिंग प्रकरण में बड़ी सफलता अर्जित की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के सख्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दानिश से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

*घटना का विवरण*

➡️ दिनांक 24 सितम्बर 2025 को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियाँ दी गईं। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर मुकदमा संख्या 478/2025 दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराएँ 109, 125, 352, 190, 191, 191(3) लगाई गईं।

*पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी*

➡️ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

➡️ कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी कर ब्लॉक रोड, रुद्रपुर तथा बंसल धर्मकांटा, किच्छा रोड से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अपराधी और आपराधिक इतिहास*

1️⃣ रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह

निवासी : ग्राम ईश्नरपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 27 वर्ष

आपराधिक इतिहास :

☑️ FIR संख्या 231/2024 धारा 109 BNS थाना दिनेशपुर

☑️ FIR संख्या 169/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट

☑️ FIR संख्या 81/2023 धारा 147/148/149/307 IPC थाना केलाखेड़ा

☑️ FIR संख्या 258/2023 धारा 147/148/149/307 IPC थाना नानकमत्ता

☑️ गैंगस्टर एक्ट और कई फायरिंग प्रकरणों में नामजद आरोपी।

2️⃣ *दानिश पुत्र फजले नवी*

☑️ निवासी : वार्ड नंबर 29, आदर्श कॉलोनी, थाना रुद्रपुर

बरामदगी : एक अवैध तमंचा

आपराधिक इतिहास :

☑️ FIR संख्या 169/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना केलाखेड़ा

☑️ FIR संख्या 81/2023 धारा 147/148/149/307 थाना केलाखेड़ा

☑️ FIR संख्या 110/2022 धारा 147/148/149/504/506 IPC थाना रुद्रपुर

विशेष जानकारी :

☑️ दानिश पर पूर्व में हत्या के मुकदमे भी दर्ज हैं।

 

 

 

3️⃣ *गुरपेज सिंह पुत्र रिसपाल*

निवासी : ग्राम नेताजी नगर, विजय नगर, दिनेशपुर, उम्र 40 वर्ष

आपराधिक इतिहास :

☑️ FIR संख्या 341/2021 धारा 504/506 IPC

☑️ FIR संख्या 612/2021 धारा 323/341/504/506 IPC

☑️ FIR संख्या 389/2021 धारा 504/506 IPC

विशेष जानकारी :

☑️ फसियापुर गोलीकांड में भी गुरपेज का नाम प्रकाश में आया है।

☑️ रुद्रपुर फायरिंग प्रकरण के बाद आरोपियों को पैसा, गाड़ी और शरण उपलब्ध कराई थी।

*अन्य नामजद व अज्ञात*

➡️ मुकदमे में जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सैना, चेतन मागढ़, सत्यम, गगन रतनपुरिया, विक्रम जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, हेमंत मिश्रा, चंदन यादव, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव समेत अन्य कई व्यक्तियों और अज्ञात को नामजद किया गया है। विवेचना प्रचलित है।

*एसएसपी का सख्त संदेश*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि अपराधियों और अराजक तत्वों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही । कॉलेज परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.