
भोंपूराम खबरी। 31 दिसंबर एवं नववर्ष के अवसर पर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय द्वारा ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी महोदय के निर्देशों के क्रम में उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया।


*ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत चला सघन विशेष अभियान*
➡️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 30.12.2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन ‘लगाम’ के अंतर्गत विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य 31 दिसंबर एवं नववर्ष के दौरान अवैध गतिविधियों, नशाखोरी, हुड़दंग एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।
*मात्र 24 घंटों में 354 व्यक्तियों की काउंसलिंग*
➡️ अभियान के दौरान उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर थानों में तलब किया गया, जो पूर्व में विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं अथवा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने, हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग करने की गतिविधियों में शामिल पाए गए थे। पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटों में 354 व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई।
*95 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान*
➡️ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सख्त रुख अपनाते हुए अभियान के दौरान 95 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सार्वजनिक शांति भंग करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई।
*काउंसलिंग के दौरान दी गई सख्त चेतावनी*
➡️ काउंसलिंग के दौरान सभी व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि 31 दिसंबर एवं नववर्ष के अवसर पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशाखोरी, हुड़दंग अथवा शांति भंग करने वाली हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा कानून उल्लंघन की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*नववर्ष पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था*
➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद को संवेदनशीलता के आधार पर जोन एवं सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रात्रि गश्त, पैदल पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
*यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस*
➡️ नववर्ष के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं—
➡️ प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती
➡️ नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान
➡️ ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी एवं यातायात नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
*एसएसपी मणिकांत मिश्रा का संदेश*
➡️ इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष एवं 31 दिसंबर का उत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मर्यादित ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशाखोरी अथवा हुड़दंग में शामिल न हों। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उधमसिंहनगर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
*शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित नववर्ष*
➡️ उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में नववर्ष का स्वागत कर सकें। एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।


