Saturday, September 5, 2026

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने चौकी प्रभारी बैलपड़ाव को किया निलंबित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिनांक 23-10-2025* को *पुलिस चौकी बैलपड़ाव* में भीड़ द्वारा चौकी परिसर में घुसकर किए गए *उपद्रव, चौकी में खड़े वाहन में तोड़फोड़ एवं हिंसात्मक घटनाक्रम* के दौरान चौकी प्रभारी द्वारा *समय रहते प्रभावी कार्यवाही न किए जाने* तथा *मूकदर्शक बने रहने* की गंभीर लापरवाई पर *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा उच्च-स्तरीय जांच* करवाई गई।

जांच की अंतरिम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि—

➡️ चौकी प्रभारी उ नि फिरोज आलम भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्णतः विफल रहे।

कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरती गई एवं कानून-व्यवस्था संभालने में कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया तथा मूकदर्शक बने रहे। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी चौकी बैलपड़ाव उ0नि0 फिरोज़ आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

नैनीताल पुलिस एवं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि— कर्तव्य उल्लंघन व लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.