Friday, September 4, 2026

बीती रात हल्द्वानी क्षेत्र में कारित गंभीर अपराध के घटनास्थल का एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बीती रात हल्द्वानी क्षेत्र में कारित गंभीर अपराध के घटनास्थल का SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया निरीक्षण।

* कुछ लोगों ने बाहर से नकाब पहनकर स्वयं को SOG कर्मचारी बताकर गोरापड़ाव में घटनास्थल मौके पर मौजूद लोगों को डराया-धमकाया।

* आरोपियों द्वारा रुपये, चैन एवं मोबाइल फोन लूटकर ले जाने की घटना सामने आई।

* घटना की गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

* मामले के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई है।

* SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लगभग 40 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम गठित की गई है।

* टीम में SP Crime, SP City Haldwani, CO Haldwani, CO Lalkuan, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, Cyber Team एवं Crime Specialists को शामिल किया गया है।

* विशेष टीम के प्रभारी SP City श्री मनोज कत्याल एवं सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी श्री अमित सैनी को बनाया गया है।

 

* BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच कर रहे हैं।

**SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।*

* *SSP द्वारा घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा विभिन्न टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

* घटना से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, CDR, CCTV फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

* पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

* पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.