Saturday, September 5, 2026

एसएसपी अजय गणपति ने किया 107 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। स्थानीय स्तर पर पनपने वाले किसी भी प्रकार के अनुचित गठजोड़ को तोड़ने के लिए एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने 107 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया है।

आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, गतिशील बनाने की दिशा में एसएसपी अजय गणपति ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसएसपी के निर्देशों पर जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन कर उनका ट्रांफसर कर दिया है।

एसएसपी अजय गणपति ने किया 107 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर एसएसपी अजय गणपति ने किया 107 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर एसएसपी अजय गणपति ने किया 107 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर एसएसपी अजय गणपति ने किया 107 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर एसएसपी अजय गणपति ने किया 107 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से कार्यप्रणाली में आने वाली शिथिलता को दूर करने के लिए यह ट्रांसफर आवश्यक थे। इससे पुलिसिंग में पारदर्शिता आएगी। इस फेरबदल का मुख्य लक्ष्य स्थानीय स्तर पर पनपने वाले किसी भी प्रकार के अनुचित गठजोड़ को समाप्त करना है, ताकि कानून का राज बिना किसी भेदभाव के स्थापित हो सके। इससे पुलिसकर्मियों में नई सजगता आएगी, जिससे अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का निस्तारण निष्पक्षता के साथ हो और आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

एसएसपी गणपति ने सभी स्थानांतरित कार्मिकों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.