Friday, September 4, 2026

यहां महिला की मौत के बाद एक्शन मै एसएसपी अजय गणपति, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में हुई एक गंभीर घटना पर एसएसपी अजय गणपति ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कोतवाली नानकमत्ता में तैनात 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मार्च 2026 को कोतवाली नानकमत्ता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 (धारा 137(2), 64, 115, 351(2), 127 (2) BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट) में वांछित अभियुक्त कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ग्राम सिद्धा नवदिया में दबिश देने गई थी।

दबिश के दौरान एक वृद्ध महिला अचानक मौके पर पहुंची और तबीयत बिगड़ने के बाद जमीन पर गिर गई। पुलिस द्वारा महिला को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर को सौंप दिया है। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मीः उपनिरीक्षक सुनील कुमार

हेड कांस्टेबल नवीन कुमार

कांस्टेबल लोकेश तिवारी

| महिला कांस्टेबल बबीता रानी

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.