Friday, September 4, 2026

अवैध खनन पर SSP अजय गणपति का बड़ा प्रहार, घाटों से जंगलों तक पुलिस का पहरा — SSP अजय गणपति के सख्त निर्देश, अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति ने जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ दिया है। उनके निर्देशन में बाजपुर सर्किल क्षेत्र में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया गया।

➡️ बाजपुर पुलिस ने गौ घाट व प्रधान घाट , बाजार घाट तथा अन्य क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई।

➡️ गदरपुर पुलिस ने गूलरभोज एवं मोहाली जंगल क्षेत्र में अभियान चलाकर निगरानी बढ़ाई।

➡️ केलाखेड़ा पुलिस ने मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की तथा गस्त की ।

➡️ अर्द्धसैनिक बलों के साथ खनन क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर भी रखी गई।

➡️ खनन सामग्री से भरे ट्रकों और डंपरों की रॉयल्टी एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

➡️ चेकिंग के दौरान चौकी सुल्तानपुर पट्टी मे कुल 40-45 वाहन तथा बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में 25 वाहन चेक किए गए किसी भी वाहन में अवैध उप खनिज नहीं पाया गया सभी वाहन के पास माल की रॉयल्टी मौजूद मिली।

SSP अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में यह अभियान आगे भी लगातार और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.