Saturday, September 5, 2026

यहां छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने वाले खेल शिक्षक पर गिरी गाज, निलंबित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चकरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में उस वक्त भारी बवाल हो गया जब एक खेल शिक्षक द्वारा छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का मामला सार्वजनिक हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और खंड शिक्षाधिकारी (BEO) का घेराव किया।

आरोप है कि कॉलेज के खेल शिक्षक सुखविंदर सिंह ने एक छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली थी और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों की शिकायत पर जब पुलिस ने शिक्षक को बुलाया, तो उसने वीडियो डिलीट कर दी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक पिछले कई वर्षों से कई अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसी हरकतें कर चुका है।

बुधवार को ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष आशा बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुँचे। सूचना मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी भानुप्रताप कुशवाहा भी मौके पर पहुँचे, जिन्हें लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।

संरक्षण का आरोप: लोगों ने आरोप लगाया कि बीईओ स्कूल के प्रबंध संचालक होने के बावजूद आरोपी शिक्षक को संरक्षण दे रहे थे।

प्रधानाचार्य की अनदेखी: ग्रामीणों का दावा है कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने कई बार शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की सिफारिश की थी, लेकिन बीईओ ने इसे नजरअंदाज किया।

हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुँचा और उग्र भीड़ के चंगुल से बचाकर आरोपी शिक्षक को कोतवाली ले आई। पुलिस की मौजूदगी में ही प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

मामले की गंभीरता और बढ़ते जन आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है:

शिक्षक पर कार्रवाई: आरोपी खेल शिक्षक सुखविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बीईओ पर कार्रवाई: मुख्य शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी भानुप्रताप कुशवाहा के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उन्हें रुद्रपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.