Friday, September 4, 2026

संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल : रेखा आर्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल : रेखा आर्या

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा शनिवार और रविवार के अवकाश के दिन आयोजित यह प्रतियोगिता हमें यह संदेश देती है कि काम जितना जरूरी है खेल भी शरीर के लिए उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल हमें परिश्रम, संघर्ष और समर्पण जैसे गुण सिखाता है जो जीवनपर्यंत हमारे काम आते हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद प्रदेश में ऐसी खेल संस्कृति का विकास हुआ है कि अब हमारा कोई भी स्टेडियम एक दिन के लिए भी सूना नहीं रहता । हर जगह नियमित रूप से खिलाड़ी अभ्यास करने आ रहे हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित हो रही है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में जुटी हुई है और पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण व आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी जैसे प्रावधानों ने युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी है।

खेल मंत्री ने कहां कि उत्तराखंड में जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल ढांचा विकसित हुआ है, उसे देखते हुए आने वाले समय में कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे खेलों की कुछ खेल प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी का अवसर मिलने की आशा हम कर सकते हैं।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंदर भंडारी, भूपेंद्र बसेड़ा, सत्येंद्र सिंह सजवाण, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुनीता, संजय जोशी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.