Friday, September 4, 2026

कहासुनी के बाद बेटे ने मां को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ऋषिकेश। देहरादून जिले के ऋषिकेश में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में घरेलू कहासुनी के दौरान एक बेटे ने अपनी 63 वर्षीय मां को 12 बोर के तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है,

जबकि पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को सूचना मिली कि ए-ब्लॉक, गली नंबर-3, मंदिर के पास एक महिला को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच में पता चला कि 32 वर्षीय सुमित गौड़ ने अपनी मां उषा देवी गौड़ (63) के साथ कहासुनी के बाद 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.