Saturday, September 5, 2026

समाजसेविका रामरक्खी गिरधर जी का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस!!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पत्रकार सुरेन्द्र गिरधर की माता 92 वर्षीय रामरखी का रविवार की रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही नगर एवं पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई। स्व- रामरखी अपने पीछे पुत्र पत्रकार सुरेन्द्र गिरधर के साथ ही पुत्र अशोक गिरधर, विजय गिरधर व राकेश गिरधर सहित पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई।

उनके निधन की सूचना मिलने पर विधायक शिव अरोरा, विधायक तिलकराज बेहड़, पत्रकार सुरेन्द्र तनेजा, केवल बत्र, अनिल चौहान, परमपाल सुखीजा, मुकेश गुप्ता, फणीन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र राठौर, अरविन्द कुमार, प्रमोद धींगरा, जगदीश चन्द्र, चंदन बंगारी, कंचन वर्मा, रूपेश सिंह, भरत साह, मनोज आर्य, विजय आहूजा, आकाश आहूजा, मनीष आर्य, भास्कर पोखरियाल, बबलू कुमार, विकास कुमार, दुर्गेश तिवारी, दीपक कुकरेजा, सूरज राजपूत, गुरबाज सिंह, गोपाल भारती, सौरभ गंगवार, दीपक गुलाटी, महेन्द्र गाबा, संजीव मलिक, शिव गुम्बर सहित कई लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। स्व- रामरखी का स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया जहां विभिन्न संगठनों से जुड़े भारी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.