Friday, September 4, 2026

समाजसेवी मित्तल बने भुखो के लिए मशीहा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महाराजा अग्रसेन चौक पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा निरंतर संचालित भंडारा आज जन सेवा का एक सशक्त केंद्र बन चुका है। यह जन सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को भी निरंतर मजबूत कर रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां प्रसाद ग्रहण कर इस जन सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं।

समाजसेवी मित्तल बने भुखो के लिए मशीहा

आज की जन सेवा का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, रजनी रावत, अग्रवाल सभा के सरपरस्त पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, अग्रवाल महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, तान्या अग्रवाल, मुकुट सिंह यादव, मनोज सैनी, सुमित कुमार एवं कबीर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से जन सेवा का शुभारंभ कर इस पुनीत कार्य की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.