Friday, September 4, 2026

समाजसेवी चुघ ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था किया रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल की ओर से आयोजित होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सभी तैयारियां कई दिनों से चल रही थी। बीती रात श्री सनातन धर्म पांच मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ ।

समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस बार भी रुद्रपुर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समाजसेवी चुघ ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए श्री अमरनाथ की सेवा मंडल की ओर से श्रद्धालु पवित्र यात्रा पर जाते हैं। उन्होंने कहा की सभी श्रद्धालु आज दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए श्रीनगर पहुंचेंगे । श्री अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा और महामंत्री मनीष चुघ ने बताया कि 6 जुलाई को सभी यात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचेंगे और 7 जुलाई को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 8 और 9 जुलाई को श्रीनगर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। 10 जुलाई को पूरा जत्था कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करेगा। यात्रा सम्पन्न होने के बाद 12 जुलाई की रात सभी श्रद्धालु गरीब रथ एक्सप्रेस से रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे और 13 जुलाई की दोपहर तक वापस शहर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को यात्रा से संबंधित सामग्री की किट वितरित की गई। साथ ही यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, सुरक्षा, मौसम और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा अनुशासन और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। यात्रा की कमान अध्यक्ष अजय चड्ढा, संस्थापक सुनील ठुकराल, सरपरस्त राजीव मिढ्ढा, अमित अरोड़ा, महामंत्री मनीष चुघ, कोषाध्यक्ष अंकित नरूला, उपाध्यक्ष राजन राठौर आदि संभालेंगे। इस दौरान गुलशन छाबड़ा ,हरीश अरोड़ा ,रमेश राठौड़, अमित गोड, सुरेश छाबड़ा, आशु गुंबर, सतीश दुआ, प्रीति धीर, नीतीश धीर ,अशोक गुंबर, गौरव जुयाल, जगदीश टंडन ,मोहित कक्कड़, रजत सेठी, निशांत ढल्ला मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.