Saturday, September 5, 2026

श्री खाटू श्याम बाबा जी का विशाल जागरण का समाजसेवी चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

Share

Advertisement

रुद्रपुर – श्री श्याम कमेटी रमपुरा वार्ड नंबर 23 के तत्वाधान में श्री खाटू श्याम बाबा जी का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपकी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है और युवा पीढ़ी धर्म के प्रति जागरूक होती है उन्होंने कहा कि भारत देश हिंदू संस्कृति से बहुत ओतप्रोत है ।जहां देश की विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग हिंदू धार्मिक आयोजन किए जाते हैं जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने-कोने से श्रद्धालु श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन को जाते हैं जिसकी मान्यता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन के उपरांत व्यक्ति अपने आप को सौभाग्यशाली मानता है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दौरान भजन गायको ने श्री खाटू श्याम बाबा के जागरण में भजन सुना कर माहौल भक्तिमय कर दिया जिसका तमाम श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया और वह बाबा के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। इस दौरान सूरज कोली, राजेंद्र कोली, राजा कोली ,जीतू कोली, अनिल कोली ,धर्म कोली, बादल कोली, सीनू कोली, रोहित कोली, दर्शन कोली, ओमपाल कोली समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.