Friday, September 4, 2026

यहां गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में पुलिस एवं वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। वन विभाग की टीम ने गुलदार की खाल के साथ वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया। चल्थी पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय ईश्वर राम उर्फ दीपक पुत्र लछराम निवासी तल्ली खटोली, चौकी चल्थी, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी प्रभारी चल्थी एवं वन विभाग की टीम ने चल्थी पुल की ओर से आ रहे उक्त व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जिसमें उसके पास से गुलदार की एक खाल बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को खाल सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2002) की विभिन्न धाराओं में केस संख्या 08/बूम/2025-26 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में वन विभाग व पुलिस/एसओजी की संयुक्त टीम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.