Monday, January 19, 2026

श्री राम जी ने सीता एवं लक्ष्मण संग कौशल्या दशरथ से ली विदाई, सुमंत ने किया भावुक,केवट ने लगाकर गंगा पार हुए भव से पार

Share

भोंपूराम खबरी। श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के छठे दिन लीला का शुभारंभ भा समाजसेवी राजू गावा,पूर्व मेयर रामपाल सिंह एवं समाजसेवी किशोर अरोरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया,उनके साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,राजेश कामरा,राजकुमार सीकरी,पवन गाबा “पल्ली”, श्री तुलसी धाम के निर्देशक शिवा चावला,अतुल बांगा,हर्षित चावला भी उपस्थित थे

राजू गावा एवं रामपाल जी द्वारा श्री राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा की हमें राम जी के आदर्शों का पालन करना चाहिए और अपने जीवन को उत्तम बनाना चाहिए, प्रभु श्री राम जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना वाहिये , उन्होने श्री शिव नाटक क्लब को इस भव्य आयोजन पर अपनी शुभकामनायें प्रेषित कीं

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया,स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया

रामलीला के मंचन में राम वनवास, दशरथ से विदाई,राजा गुहु से भेंट, राम सुमंत संवाद एवं केवट द्वारा प्रभु श्री राम को गंगा पार लगाने तक की लीला का मंचन किया गया जिसमे राम की भूमिका गौरव अरोरा,लक्ष्मण रवि कक्कड़,सीता नैतिक तनेजा,कौशल्या सन्नी घई,सुमित्रा सुमित कुमार,दशरथ गौरव गांधी,,कैकई भारत हुड़िया,सुमंत विशाल गुंबर, गुहु आदित्य कुमार,एवं केवट की भूमिका सागर अरोरा द्वारा की गई, मंच संचालन जॉली कक्कड़ द्वारा किया गया

आज के रामलीला मंचन में दशरथ मरण,भरत के अयोध्या में वापसी से भरत मिलाप तक की लीला का मंचन किया जाएगा

श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों से श्री रामलीला के मंचन को देखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है

Read more

Local News

Translate »