Saturday, September 5, 2026

यहां 34 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल द्वारा विभिन्न उपजिलाधिकारियों और तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर 34 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी रामनगर, उपजिलाधिकारी न्यायिक लालकुआ, उपजिलाधिकारी सदर नैनीताल तथा तहसीलदार कैंचीधाम द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या के क्रम में की गई है। संबंधित विद्यालयों से विभिन्न अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नोटिस प्राप्त करने वाले विद्यालयों में प्रमुख रूप से रामनगर क्षेत्र के कई पब्लिक स्कूल शामिल हैं, इसके अलावा भवाली, भीमताल, गरमपानी, बिन्दुखत्ता और लालकुआ क्षेत्र के विद्यालयों को भी नोटिस भेजा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस कदम को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.