Saturday, September 5, 2026

यहां गुलदार को मारने के आदेश, शूटर तैनात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुलदार को मारने की मांग के लिए डोभाल ढांडरी गांव में लोग पांच दिनों धरने पर बैठे थे। गुलदार को मारने के आदेश जारी होने के बाद लोगों ने आंदोलन स्थगित किया।

पौड़ी जिला मुख्यालय से सटे डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार को मारने के आदेश जारी हो गए हैं। वहीं गुलदार को मारने की मांग के लिए पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे लोगों ने आदेश के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। वन विभाग ने विभागीय शूटर को गांव में तैनात कर दिया है।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी ढांडरी गांव पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना।बीते 21 नवंबर को डोभाल ढांढरी में गांव के पास घास काटते समय एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही लोगों में आक्रोश बना हुआ था। उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए बीते बुधवार को आक्रोशित लोगों ने पौड़ी-श्रीनगर हाईवे जाम कर 24 घंटे में गुलदार को मारने की मांग उठाई थी।

डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि प्रभावित गांव में गुलदार को पिंजरे में कैद करने व ट्रेंकुलाइज किए जाने के प्रयास किए गए थे। अब गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत पौड़ी रेंज नागदेव के डोभाल ढांढरी में गुलदार को मारने के आदेश प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने जारी किए हैं। रेंजर अफसर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभागीय शूटर पंकज नेगी को गांव में तैनात कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुंदर लाल मुयाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की थी।

गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में रिफ्लेक्टिंग जैकेट पहनकर चारा पत्ती लेने जाएं महिलाएं : डीएम

जिले में गुलदार/बाघ व भालू प्रभावित क्षेत्रों में डीएम ने वन विभाग को नियमित रूप से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में महिलाएं रिफ्लेक्टिंग जैकेट पहनकर एक साथ चारा पत्ती लेने जाएं। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, जंगली जानवरों के हमलों और पीड़ितों को बांटे गए मुआवजे, जागरुकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने गुलदार के हमलों को कम करने के लिए एसडीओ वन को गुलदार/बाघ व भालू प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग बुशकटर मुहैया करवाकर प्रभावित क्षेत्र में झाड़ी कटान के कार्य तेजी से शुरू करवाए।

डीएम ने कहा कि पुलिस के बेहतर निशानेबाजों की सूची वन विभाग को उपलब्ध कराई जाए, जिससे जरूरत के समय पर उनकी मदद ली जाएगी। निर्देश दिए कि आपात स्थिति में ग्राम प्रहरी और पीआरडी स्वयंसेवक भी गश्त में वन विभाग के साथ सहयोग करेंगे। बैठक में डीएफओ लैंसडौन जीवन मोहन दगाड़े व डीएफओ कालागढ़ तरुण श्रीधर ने फॉक्स लाइट, सोलर लाइट, बायो फेंसिंग आदि उपकरणों की जानकारी दी

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.