Friday, September 4, 2026

तिब्बती मार्केट हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में शूटर और साथी को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून की तिब्बती मार्केट में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर और उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल और लालतप्पर इलाके में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।

दोनों आरोपियों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे बरामद

वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद

पूछताछ में तिब्बती मार्केट में हत्या की वारदात कबूल

इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे एसएसपी देहरादून स्वयं अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आगे की पूछताछ और जांच में जुटी हुई है।

दून पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.