Friday, September 4, 2026

गदरपुर में छात्रों से मारपीट पर भड़कीं शिल्पी अरोरा, कहा “संविधान पर हमला है” महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। गदरपुर के शहनाई वाटिका में 22 जुलाई को भाजपा युवा मोर्चा के “युवा संवाद” कार्यक्रम के दौरान दो छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “संविधान और लोकतंत्र पर हमला” करार देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिल्पी अरोरा ने कहा कि कार्यक्रम में वंश शर्मा और नीरज गौतम नाम के दो युवा छात्र हाथ में संविधान की किताब लेकर सवाल पूछने गए थे। आरोप है कि भाजपा विधायक अरविंद पांडेय की मौजूदगी में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन छात्रों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। शिल्पी अरोरा ने कहा, “सवाल पूछना अपराध है क्या? संविधान हाथ में रखना गुनाह है क्या? जिस पार्टी की सरकार केंद्र और राज्य दोनों जगह है, अगर उसके लोग संविधान से ही डरने लगे हैं तो देश का क्या होगा।” उन्होंने कहा कि आज अगर युवा संविधान लेकर सवाल नहीं पूछ सकते तो कल कोई भी अपनी बात नहीं रख पाएगा। “आज ये चुप्पी वंश और नीरज पर है, कल ये चुप्पी आप पर और हम पर होगी।” महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे “कायराना हरकत” और “लोकतंत्र की हत्या” बताया। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार सुन ले – तुम लाठी से, गुंडागर्दी से आवाज नहीं दबा सकते। संविधान इस देश की आत्मा है। और जब तक कांग्रेस है, जब तक महिला कांग्रेस है, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।” शिल्पी अरोरा ने प्रशासन से मांग की कि मामले में तुरंत निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित छात्रों वंश शर्मा व नीरज गौतम को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने अंत में कहा, “हम डरेंगे नहीं। हम झुकेंगे नहीं। क्योंकि हम बाबा साहब के संविधान को मानने वाले लोग हैं।”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.