Saturday, September 5, 2026

गुजरात के वडोदरा में अचानक बीच से टूट गया पुल, कई गाड़ियां नदी में गिरीं; 2 की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुजरात के वडोदरा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। महिसागर नदी पर वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल अचानक बीच में टूट गया। व्यस्त रहने वाले इस पुल के टूटने से कई गाड़ियां नदी में गिर गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5 लोगों को बचाया गया है।

महिसागर नदी पर वडोदरा-आणंद जिले को जोड़ने वाला यह पुल मध्य गुजरात में बेहद अहम है। पादरा के पास बने इस पुल पर काफी ट्रैफिक होता है। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। पुल से ट्रक,बाइक, कार आदि गुजर रहे थे। तभी बीच में काफी बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। उस हिस्से में मौजूद गाड़ियां नदी में गिर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल टूटने से दो ट्रक, एक ऑटो रिक्शा और ईको को नदी में गिरते देखा गया। एक ट्रक मुहाने पर जाकर लटक गया। स्थानीय लोगों की मदद से नदी से दो लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। पांच लोग जिंदा निकाले गए, जन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम नदी में लोगों की तलाश में जुटी है। मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

यह पुल करीब 43 साल पुराना बताया जा रहा है। गुजरात में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। नदी में पिछले दिनों जल स्तर काफी बढ़ा हुआ था। माना जा रहा है कि समय पर पुल की जांच और मरम्मत नहीं की गई, जिसकी वजह से यह भयानक हादसा पेश आया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.