Friday, September 4, 2026

यहां हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, सात घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ऋषिकेश। ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी के पास रविवार शाम चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, जिसमें सात यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार बस संख्या UK14PA0605 में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 25 लोग सवार थे। हादसा शिवपुरी क्षेत्र में कलथरी डंपिंग प्वाइंट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चलते समय चालक की ओर की खिड़की खुल गई थी। उसे बंद करने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस सड़क पर पलट गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान सोनम गुप्ता (28), मुन्नी देवी (56), चंद्र प्रकाश गुप्ता (62), संजय चौरसिया (59), सीता देवी (38), कुमारी शबनम (32) और मनीष गिरी (44) के रूप में हुई है। सभी घायल लखीमपुर खीरी के निवासी बताए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.