Thursday, April 24, 2025

यहां अंग्रेजी शराब की दुकान के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैली

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीती शाम को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां खड़े लोगों से उक्त मामले में जानकारी ली। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र तीन पानी डाम रोड पर अंग्रेजी दुकान के पास एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच सूचना मिलने पर एसआई विजय कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से व्यक्ति के संदर्भ में जानकारी ली। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मोहन चन्द्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस भिजवाया। साथ ही मृतक की शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

Read more

Local News

Translate »