Friday, September 4, 2026

यहां ट्रक में चालक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर स्थित कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में उसी के चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच तहकीकात की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में उसी के चालक अजय पाल (53) निवासी अमरोहा का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.