Friday, September 4, 2026

यहां स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की शनिवार सुबह स्कूल जाते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा शनिवार सुबह विद्यालय के लिए निकले थे। आरोप है कि विद्यालय का ही एक बाबू पहले से रास्ते में चाकू लेकर घात लगाए बैठा था। जैसे ही प्रधानाचार्य वहां पहुंचे, आरोपित ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल दयानंद टम्टा को परिजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में शिक्षकों, परिचितों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रधानाचार्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। शिक्षक समाज ने इस जघन्य वारदात की कड़ी निंदा करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.