Saturday, September 5, 2026

नानक सागर बैराज में युवक का शव मिलने से सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नानकमत्ता।  क्षेत्र के नानक सागर बैराज में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बैराज के पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब कुछ लोग बैराज क्षेत्र में थे, तब उन्हें पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर नानकमत्ता पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मौके पर की गई प्रारंभिक जांच और पूछताछ में मृतक की पहचान मनोहर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम बग्गा चौवन, खटीमा के रूप में हुई।जैसे ही हादसे की खबर मृतक के गांव और परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.