भोंपूराम खबरी। मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में दिनाँक 25 से 30 जून 2026 तक रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित 11 वी राष्ट्रीय सीनियर (महिला/पुरुष) मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड की सीनियर महिला टीम के खिलाड़ियों ने देश मे दूसरा स्थान प्राप्त किया.महिला टीम के खिलाड़ियों में कशिश शर्मा,अंजली गंगवार,प्रेरणा नेगी,मनजोत कौर,भूमिका,कशिश, वंशिका तथा श्वेता भाकुनी द्वारा उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया गया।
मैनेजर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश की सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 स्वर्ण तथा 3 कांस्य पदक के साथ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. स्ट्रोक इवेंट में महिला वर्ग में सिंगल इवेंट में अंजलि गंगवार ने स्वर्ण पदक तथा डबल्स इवेंट में कशिश एवं वंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया.पुरुष वर्ग में अभय बिष्ट,संजय भट्ट,सुनिश्चिठ, निष्कर्ष चौधरी,ध्रुव विरमानी एवं एन.वी.खान ने टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया.स्पीड इवेंट में योगेश पाण्डेय एवं श्वेता भाकुनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया.द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव डॉ. राहुल चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पूर्व प्रदेश की महिला/पुरूष टीम का प्रशिक्षण शिविर सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एवं लॉ कॉलेज,काशीपुर में लगाया गया था.टीम की उक्त उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष डी.के. शर्मा,डॉ. नीरज आत्रेय,डॉ.दीपिका गुड़िया,डॉ.निमिषा अग्रवाल,उपाध्यक्ष पवन कुमार बक्शी,प्रो.अवधेश नारायण सिंह,डॉ.राजेश कुमार,लोकेश पांडे,अपजीत सिंह बहेल,मनप्रीत सिंह,दीपक गुप्ता,ज्योति साह,प्रगति दुमका,जया पांडे,ममता मिलकानी सहित विभिन्न खेल संगठनों एवं खेल प्रेमियों ने बधाइयां प्रेषित की.




