Friday, September 4, 2026

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नामी कंपनी में हुआ चयन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स अनलॉक्स एकेडमी द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर दो विद्यार्थियों क्रमशः बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियंिरंग के सूरज कुमार एवं बी.टेक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की आकांक्षा सिंघल का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त रू. 7 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होंगी।

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नामी कंपनी में हुआ चयन

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.