Friday, September 4, 2026

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नामी कंपनी में चयन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर।  विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स आईटीसी लिमिटेड कंपनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों क्रमशः रोमा चम्याल एवं सुनिधि डबराल (बी.टेक फूड टेक्नोलॉजी), स्निग्ध अवस्थी (बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग), पृथ्वीराज सिंह कार्की एवं प्राची नेगी (बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), रोहित कुमार दत्ता (एम.एससी. एग्रीकल्चर (मृदा विज्ञान), वर्णिका त्रिपाठी (एम.एससी. एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी) तथा कशिश पंवार (एम.एससी. एग्रीकल्चर (हॉर्टिकल्चर) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत लगभग रु. 4.62 से 6.70 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम.एस. नेगी तथा सह-निदेशक डा. गीता पाठक ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी निदेशालय अधिक से अधिक विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.