Saturday, September 5, 2026

यहां आधी रात तक खुले दो बार किए सील

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोमियो लेन और सर्कल बार को सील कर दिया है। इसके साथ ही दोनों बार के लाइसेंस भी प्रशासन ने निलंबित कर दिए हैं। दरअसल देहरादून के जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ बार में देर रात तक मानकों के विपरीत शराब परोसी जा रही है। इसी सूचना पर एक्शन लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मानकों के विपरीत चल रहे बार पर कार्रवाई का मन बनाया।

इसी के तहत रोमियो बार और सर्कल बार पर छापा मारा गया। अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह के नेतृत्व में रोमियो बार में छापा मारा गया तो रात 11.45 मिनट पर भी बार में पूरी रंगीनी दिखी। तेज आवाज में डीजे चलता मिला, डीजे पर लोग नाचते मिले। यही नहीं धड़ल्ले से शराब भी परोसी जा रही थी। 100 से अधिक युवक युवतियां शराब का सेवन करते हुए मिले। हुक्का भी चल रहा था। अधिकारियों के होश उड़ गए। वहीं कुछ देर बात लगभग 12.58 पर अधिकारियों ने सर्कल बार पर छापा मारा। यहां भी वही हाल मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों ही बार को सील कर दिया है। इसके साथ ही दोनों बार के लाइसेंस भी पंद्रह दिनों के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए दोनों बार की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ड्रग्स परोसे जाने की भी जांच होगी। आपको बता दें कि ओएनजीसी चौक हादसे के बाद डीएम ने रात ग्यारह बजे के बाद शराब परोसे जाने पर रोक लगा दी थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.