Friday, September 4, 2026

यहां खाई में गिरे कैंटर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद पिथौरागढ़, गुरना के पास खाई में गिरे कैंटर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।  दिनांक 06 मार्च 2026 को डीसीआर, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.