Saturday, September 5, 2026

उधम सिंह नगर जिले में 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर ने आंगनबाड़ी केंदों और कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूलों में 15 से 17 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है।डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने आदेश जारी कर कहा है कि मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 17 जनवरी तक प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप बने रहने का अनुमान लगाया है।

इसलिए विद्यार्थियों की सेहत का ध्यान रखते हुए कक्षा एक से 12 वीं तक के जिले के सभी सरकारी, शासकीय और अर्द्ध सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 17 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 10 और 12 वीं के विद्यार्थी जो सीबीएसई/आइसीएसई उत्तराखंड बोर्ड या अन्य मान्यता बोर्ड में शामिल होने वाले हैं,उनकी बोर्ड की तैयारियों के लिए शैक्षणिक गतिविधि संचालित की जाती है तो इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनिवार्य अनुमति लेनी होगी। उन्होंने तहसील और संबंधित विभाग को आदेश का पालन कराने को कहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.