Friday, September 4, 2026

संत गुरु रविदास जी का समरसता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : रामपाल सिंह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष अभियान के अंतर्गत जगतपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने सहभागिता कर संत गुरु रविदास जी के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर समाज की सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

 

रामपाल सिंह ने कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार संतों एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमें भी संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के अमर वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दीपोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन चौहान, योगेश वर्मा, अंकित हिड़ाले, विपिन कोली, नरेश सागर, ब्रजपाल, विजय तोमर, नीलकंठ राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.