भोंपूराम खबरी। सनातन धर्म सभा रुद्रपुर ने विशेष रूप से कनाडा से प्रभु श्री राम का अभिनय करने आए गौरव भुसरी को किया सम्मानित। सनातन धर्म सभा रुद्रपुर के अध्यक्ष महेश बब्बर,महामंत्री ओम प्रकाश अरोरा,उपाध्यक्ष विजय जग्गा,राकेश सुखीजा,बॉबी अरोरा द्वारा श्री शिव नाटक क्लब की श्री रामलीला मंचन में पहुंच कर कनाडा से विशेष रूप से प्रभु श्री राम का जीवंत अभिनय करने वाले गौरव भुसरी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उन्होंने गौरव भुसरी,उनके पिता राजकुमार भुसरी एवं पूरे परिवार को अपनी संस्कृति को विदेश में रहकर भी अपने दिलों में जीवित रखकर वर्तमान पीढ़ी एवं आने वाली पीढ़ी को बड़ी सीख देने हेतु प्रेरित करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया
उन्होंने कहा कि हमें सनातन धर्म की संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाना है, ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों एवं इस प्रकार से विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति से जुड़े रहकर ही संभव हो सकता है
सनातन धर्म सभा रुद्रपुर के सभी पदाधिकारियों ने भुसरी परिवार से निवेदन किया कि इसी प्रकार हर वर्ष गौरव भुसरी कनाडा से चलकर प्रभु श्री राम का अभिनय करने के लिए आते रहें जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दे सकें




