Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर राउंड टेबल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के लिए समर्पित रुद्रपुर राउंड टेबल ने अपने नए कार्यकारिणी बोर्ड (Head Board) की घोषणा की है। नई टीम आगामी कार्यकाल में संस्था की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से कार्य करेगी।

नई कार्यकारिणी में:

* आयुष गर्ग को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

* चिरंजीव सिंह ग्रोवर को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

* सौरभ सिब्बल को सेक्रेटरी बनाया गया है।

* जतिन जिंदल को ट्रेजरर नियुक्त किया गया है।

रुद्रपुर राउंड टेबल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रुद्रपुर राउंड टेबल की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों को नई गति देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था समाजहित में और अधिक प्रभावी कार्य करेगी।

 

रुद्रपुर राउंड टेबल लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था के सेवा कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम में संस्था के निम्न सदस्य उपस्थित थे।

अमित जिंदल, चिरंजीव, गौतम साहनी, ईशान गाबा, सिद्धार्थ अरोड़ा, श्याम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, विक्रम् अग्रवाल, अंकुर श्यामपुरिया, आयुष अग्रवाल, अक्षत मिड्ढा, गौरव अरोड़ा, गुरजीत सिंह, राहुल गांधी, विदुषी अग्रवाल, शालू जिंदल, सरगम मिड्ढा, सिल्की श्यामपुरिया, अदिति अरोड़ा, सागरिका अग्रवाल, आकांक्षा मित्तल, आकांक्षा बेदी, श्रुति अग्रवाल, नैना गर्ग, रीमा अरोड़ा, इशिता सिब्बल, वंशिका साहनी, वंदना जिंदल शामिल थे।

 

सादर,

मितिका बत्रा

अध्यक्ष, आरएलसी188

 

आयुष गर्ग

अध्यक्ष, आरआरटी335

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.