Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर नगर निगम की अनूठी पहल: आवारा कुत्तों का चलाया नशबंदी अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर में दयालुतापूर्ण (मानवीय) स्ट्रीट डॉग जनसंख्या प्रबंधन की ऐतिहासिक सफलता: 95 प्रतिशत स्ट्रीट डॉग की नसबंदी

ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया ने रुद्रपुर नगर निगम के सहयोग से मात्र 19 महीनों में 5,500 से अधिक स्ट्रीट डॉग की नसबंदी और रेबीज के विरुद्ध टीकाकरण सफलतापूर्वक किया है।

रुद्रपुर, उत्तराखंड (10 फरवरी, 2026): देश में दयालुतापूर्ण (मानवीय) स्ट्रीट डॉग जनसंख्या प्रबंधन को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में चल रही चर्चाओं के बीच, रुद्रपुर की यह उपलब्धि यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि वैज्ञानिक और दयालुतापूर्ण हस्तक्षेप किस प्रकार ठोस और स्थायी परिणाम दे सकते हैं। तृतीय-पक्ष सर्वेक्षण के अनुसार, ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया और रुद्रपुर नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से शहर की कुल स्ट्रीट डॉग आबादी का 95.3 प्रतिशत नसबंदी और टीकाकरण किया गया है, जो लगभग 5,500 स्ट्रीट डॉग हैं। यह आंकड़ा कार्यक्रम के समझौता ज्ञापन (एमओयू) में निर्धारित 80 प्रतिशत लक्ष्य से कहीं अधिक है। अब इस कार्यक्रम का औपचारिक संचालन रुद्रपुर नगर निगम को सौंपा जाएगा।

वर्ष 2024 में शुरू किया गया रुद्रपुर का पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) कार्यक्रम मानव–स्ट्रीट डॉग संघर्ष को कम करने, रेबीज के जोखिम को घटाने तथा अनचाहे पिल्लों के जन्म को रोकने पर केंद्रित था। यह पहल भारत भर में मानवीय स्ट्रीट डॉग जनसंख्या प्रबंधन को बढ़ावा देने के ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स के व्यापक मिशन के अनुरूप है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.