Friday, September 4, 2026

केपीएल टी-20 फर्स्ट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा में आयोजित केपीएल टी-20 फर्स्ट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रुद्रपुर के महापौर एवं भाजपा नेता श्री विकास शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने क्षेत्र के युवाओं के हित में एक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक खेल सुविधाओं के अभाव में युवाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में एक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण समय की आवश्यकता है।

 

इस अवसर पर महापौर श्री विकास शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह इस मांग को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे तथा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास एवं मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

महापौर श्री विकास शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.