Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर का चालक की रांची में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र निवासी ट्रक चालक का शव रांची में वाहन के पीछे लोहे के एंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला । सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन और वहां पहुंचे।

शुक्रवार शाम को शव पहुंचते ही परिवार के लोग भी ट्रांसपोर्टर कार्यलय पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर एसएसआई ललित मोहन रावल, चौकी बगवाड़ा से एसआई मोहन चंद जोशी, दलीप कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक पहाड़गंज निवासी जीशान यहां करतारपुर रोड एमएस वीजीएम एक्सप्रेस लोजिसट ट्रांसपोर्ट का वाहन चलाता था और वह 21 मई 2025 को वाहन संख्या यूके 06सीसी 0851 लेकर मानेश्वर से नोएडा और वहां से रांची झारखंड के लिए निकला था। 28 मई को रांची में ही जीशान जिस वाहन को लेकर गया था,उसी वाहन के पीछे लोहे के एंगल में लगे रस्सी बांधे लटका मिला था। सूचना पर वहां की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। इसकी सूचना ट्रांसपोर्टर को दी। यहां से परिवार के लोग पहुंचे। शुक्रवार शाम को परिवार के लोग शव लेकर यहां पहुंचे। बाद में परिजन शव लेकर ट्रांसपोर्टर कार्यलय पहुंचे। एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि 112 की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर ने ही एंबुलेंस कर परिजनों को रांची भेजा। वह बाद में रांची जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.