Friday, September 4, 2026

यहां अज्ञात कारणों के चलते राजस्व अनुसेवक राजेन्द्र सिंह ने की आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सरोवर नगरी नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। ड्यूटी से घर लौटे राजेन्द्र सिंह परिहार “राजू” को बच्चों ने बाजार से घर लौटने पर छत से लटका देखा। राजू को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू के गले में रस्सी से काटने के निशान हैं।

राजू ने पिछले 15 वर्षों में राज्य की तहसील में अपनी सेवा दी थी। राजू के दो लड़के हैं जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में कक्षा सात और आठ के छात्र हैं। बेहद ईमानदार और अधिकारियों कर्मचारियों का प्रिय राजू अब उनके बीच नहीं रहा

पटवारी भुवन जोशी भी बीड़ी अस्पताल में मौजूद हैं। परिजन अस्पताल पहुँच रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है और पोस्टमोर्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.