Friday, September 4, 2026

सेवानिवृत्त ऑपरेटर प्रेमवल्लभ भट्ट का सम्मान, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया अभिनंदन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वार्ड नंबर-16 स्थित बिगवाड़ा की देवभूमि फेस-6 इको कॉलोनी में पी.एस.सी. की 46वीं वाहिनी से ऑपरेटर पद से सेवानिवृत्त हुए प्रेमवल्लभ भट्ट के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रेमवल्लभ भट्ट को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर उनके लंबे एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि प्रेमवल्लभ भट्ट ने अपने सरकारी सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक प्रक्रिया है, जबकि समाज सेवा का कार्य जीवनभर चलता रहता है।

उन्होंने बताया कि प्रेमवल्लभ भट्ट दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संस्थान के मुख्य सेवादार के रूप में आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, सौम्य व्यवहार और सेवा भावना के कारण वे समाज में विशेष सम्मान प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और युवाओं को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी प्रेमवल्लभ भट्ट के सेवाकाल एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरा वातावरण आत्मीयता और सम्मान से सराबोर रहा।

इस अवसर पर स्वामी उमाशानंद जी, सोसायटी अध्यक्ष अजय फुटेला, लक्ष्म मोहन शर्मा, कुंदन सिंह नेगी, दीपक जायसवाल, लीलाधर भट्ट, शरद गोयल, बंशीधर जोशी, ओमप्रकाश गौड़, रितु भारती, भावना पांडे, सीमा बत्रा, बीना भट्ट, रितु शर्मा, सुषमा चतुर्वेदी, भानुप्रिया फुटेला, राजेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.