भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के प्रख्यात उद्योगपति हरीश मुंजाल ने पटना स्थित निवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हरीश मुंजाल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने के पश्चात उनसे मिलना एक विशेष अनुभव रहा।
उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व बिहार में हुई मुलाकात के दौरान जो सरलता और विनम्रता उन्होंने देखी थी, वही आज भी उनके व्यक्तित्व में यथावत दृष्टिगोचर हुई।
भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुंजाल ने उनके नेतृत्व में संगठन के सशक्त एवं जनहितकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी ।।




